DECISIONखास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

लखपति दीदी कार्यक्रम अंतर्गत शपथ, रैली एवं संवाद का आयोजन

लखपति दीदी कार्यक्रम अंतर्गत शपथ, रैली एवं संवाद का आयोजन

सिंगरौली 15 जनवरी 2026/ लखपति दीदी कार्यक्रम अंतर्गत महिला समूह के सदस्यों द्वारा शपथ पत्र लिया गया तथा जागरूकता रैली निकाली गई। इसके साथ ही लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समूह से जुड़ने से पहले एवं जुड़ने के बाद महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में आए बदलावों को साझा किया गया। समूह दीदियों ने बताया कि आजीविका मिशन से जुड़ने के पश्चात उनके जीवन स्तर, आय एवं आत्मनिर्भरता में सकारात्मक परिवर्तन आया है, जिससे अन्य समूह की महिलाओं को भी प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लास नवसाक्षरता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार यह संपूर्ण गतिविधियाँ कलेक्टर श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश कुमार गोमे के निर्देशन में आजीविका मिशन द्वारा संपन्न किया गयां इसके अतिरिक्त समूह सदस्यों द्वारा पतंग उड़ाने का आयोजन किया गया तथा हाट-बाजारों एवं मेलों में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री की गई। यह गतिविधियाँ 15 जनवरी को आयोजित की जाएंगी। साथ ही महिला समूह सदस्यों के लिए महिला स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना एवं समूहों के माध्यम से आजीविका के स्थायी साधनों का विकास करना है।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button