
कलेक्टर ने रक्तदान शिविर में किया रक्तदान
रक्तदान महादान, समाज सेवा का श्रेष्ठ उदाहरणः- कलेक्टर श्री बैनल
सिंगरौली 10 जनवरी 2026/ कलेक्टर गौरव बैनल स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस सेवा कार्यक्रम अंतर्गत इंडियन रेडक्रास सोसयटी सिंगरौली द्वारा अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण दवा वितरण एवं दिव्यांग जनो हेतु सहायक उपकरण वितरण समारोह के दौरान रक्तदान शिविर में पहुचकर रक्तदान किया एवं युवाओ को प्रेरित करते हुयें कहा कि रक्तदान महादान है समाज सेवा का यह सबसे श्रेष्ठ उदाहरण है। लेक्टर ने कहा कि रक्त की उपलब्धता से गंभीर रूप से बीमार मरीजों, प्रसवकालीन जटिलताओं से गुजर रही महिलाओं तथा दुर्घटना पीड़ितों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होने बल्ड डोनर की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। वही इस आयोजन हेतु रेडक्रास के सदस्यो को भी प्रोत्साहित किया।













