रैली में शामिल गांधी जी आम जनमानस को दिया स्वच्छ भारत स्वास्थ्य भारत का संदेश
रैली निकाल कर आम जनमानस को अपने जीवन में स्वच्छता को आत्मसात करने के लिए किया गया प्रेरित

रैली निकाल कर आम जनमानस को अपने जीवन में स्वच्छता को आत्मसात करने के लिए किया गया प्रेरित
- रैली में शामिल गांधी जी आम जनमानस को दिया स्वच्छ भारत स्वास्थ्य भारत का संदेश
सिंगरौली 28 दिसंबर 2025/ राज्य शासन द्वारा नगरीय निकायों में स्वच्छ गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रति दिवस की जाने वाली गतिविधियों का कलैंडर जारी किया गया है।
नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्रांतर्गत में नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के मार्गदर्शन में रैली निकाल कर आम जनमानस को सुखा एवं गिला कचरा अलग अलग रखने दुकानदारों को अपने आसपास साफ सफाई रखने के साथ ही अपने दुकानों के सामने दो डस्टबिन रखने हेतु प्रेरित किया गया। रैली में शामिल महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को एक आदत बनाने और इसे हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी मानने के लिए सभी को प्रेरित किया। रैली में शामिल गांधी जी ने दुकानदारों के पास पहुंच उनसे संवाद कर स्वच्छता अभियान से जुडक़र स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। वही साफ सफाई अभियान के तहत मोरवा जोन में सरस्वती ज्ञान मंदिर ,शिव मंदिर, नेहरू नगर के पास बहने वाले नाले जयंत जोन में बस स्टैंड के पास वाले नाले नाला, ग्रामीण जोन में कल्याण मंडप के पास वाले नाले नवजीवन बिहार जोन- HIG कॉलोनी वैढन जोन- में आनंद प्रिंटर्स के पास वाले नाले में सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही वार्डो में नलियों की साफ सफाई कराकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। स्वच्छता अभियान उपयुक्त आरपी बैंस, स्वास्थ्य अधिकारी बीजी चतुर्वेदी, सहायक यंत्री अभय राज सिंह, उपयंत्री विपिन तिवारी के अगुवाई में चलाया गया।













