
शहर बनेगा नम्बर 1 अभियान तहत आज मुड़वानी डैम इको पार्क सहित अन्य स्थलो में चला विशेष सफाई अभियान
सिंगरौली 24 दिसम्बर 2025/ राज्य शासन द्वारा दिसम्बर माह के जारी कैलेन्डर अनुसार शहर बनेगा नंबर -वन अभियान के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त सविता प्रधान के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी आरपी बैस के निर्देशन में नगरीय क्षेत्र में स्थित पर्यटन स्थलों,स्मारकों,पार्कों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। अभियान अंतर्गत आज जयंत जोन के वार्ड 17 में स्थित मुड़वानी डैम इको पार्क में स्वच्छता श्रमदान कर शपथ दिलवाया गया तथा आम जन मानस को अपने आस पास के परिसर को स्वच्छत रखने हेतु प्रेरित किया गया। इसी तरह से बैढ़न जोन के वार्ड क्रमांक 40 में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के आस पास सामूहिक श्रमदान से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान वार्ड क्रमांक 32 एचआईजी कॉलोनी में विवेकानंद पार्क में नागरिकों के द्वारा सफाई करवाई गई । तथां सभी नागरिकों को इंगेज किया गया और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई कचरा बाहर नहीं फेंकना है इसकी समझाइश भी दी गई और अपने घर में दो डस्टबिन रखें कचरा अलग-अलग करके ही कचरा संग्रहण वाहन में डाले सभी को बताया गया और पंपलेट भी वितरण किया गया। अभियान का नेतृत्व कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी चतुर्वेदी के द्वारा किया गया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी, सफाई मित्र एवं आईसी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।













