DECISIONखास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

एसडीएम सिंगरौली ने किया शासकीय प्राथमिक विद्यालय, उचित मूल्य दुकान एवं आरोग्य केन्द्र का औचक निरीक्षणः

एसडीएम सिंगरौली  सुरेश जाधव द्वारा आज शासकीय प्राथमिक पाठशाला घूरीताल का औचक निरीक्षण किया गया।

एसडीएम सिंगरौली ने किया शासकीय प्राथमिक विद्यालय, उचित मूल्य दुकान एवं आरोग्य केन्द्र का औचक निरीक्षणः-

सिंगरौली 22 दिसम्बर 2025/ एसडीएम सिंगरौली  सुरेश जाधव द्वारा आज शासकीय प्राथमिक पाठशाला घूरीताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय में पदस्थ दो शिक्षको में एक अनुपस्थित मिले वही शासकीय माध्यमिक विद्यालय इटमा के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित पाये गये। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान बनौली बंद पाई गई। उन्होने आयुष्मान आरोग्य उपस्वास्थ केन्द्र बनौली का भी औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान ए०एन०एम० एवं सी०एच०ओ० केन्द्र में उपस्थित मिली।

एसडीएम श्री जाधव के द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनौली का औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित पाये गये। विद्यालय में संचालित स्व-सहायता समूह द्वारा पोषण आहार का वितरण मेन्यू के अनुसार किए जाने एवं तैयार किए गए भोजन की मात्रा भी छात्रों के अनुपात में कम पाई गई। वही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़री के औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 3 अतिथि शिक्षक-  विमला दुबे,  रंजना पाण्डेय,  ममता पटेल एवं नियमित शिक्षक- सुशीला पाण्डेय,  आर०जी० पाठक व  देवनारायण शाह एवं अन्य कर्मचारी  रमेश कुमार वैश्य,  पुष्पा मिश्रा उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर कर विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये। तथा शासकीय उचित मूल्य दुकान पडरी के औचक निरीक्षण के दौरान 120 बोरी चावल एवं 75 बोरी गेहूँ का स्टाक पाया गया। कुल 510 हितग्राही में से 270 हितग्राहियों का वितरण होना विक्रेता द्वारा बताया गया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय सोलंग का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में  राजेन्द्र प्रसाद साहू,  दिनेश कुमार पाठक,  शकीला बानो एवं  सविता पाण्डेय पदस्थ है। शिक्षक  राजेन्द्र प्रसाद साहू उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर विद्यालय से नदारद पाये गये। वही शासकीय उचित मूल्य दुकान सोलंग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 103 बोरी चावल एवं 145 बोरी गेहूँ एवं शक्कर 69 किलोग्राम का स्टाक पाया गया।

अनुपस्थित शिक्षिकों एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सोलंग, पड़ी व बनौली को नोटिस जारी किये जा रहे है। जवाब प्राप्त होने पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्तावित किया जायेगा । मध्यान्ह भोजन वितरण में अनियमितता के लिए स्व-सहायता समूह पर कार्यवाही हेतु बी०आर०सी० को निर्देशित किया गया।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button