झोंकों चेक पोस्ट पर अवैध रेत परिवहन का भंडाफोड़, खनिज अधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

झोंकों चेक पोस्ट पर अवैध रेत परिवहन का भंडाफोड़, खनिज अधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
सिंगरौली जिले में झोंकों चेक पोस्ट पर ग्लोबल सहकार की टीम ने अवैध रेत परिवहन करते हुए एक ट्रक (वाहन क्रमांक UP 63 AT 7627) को पकड़ा। ट्रक में रेत लोड होकर बहरी होते हुए सीधी की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही ग्लोबल सहकार ने चितरंगी व सीधी पुलिस को जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। मामले की जानकारी खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल को दी गई, जिन्होंने संज्ञान लेते हुए ट्रक को सुरक्षार्थ चितरंगी थाने में खड़ा कराया। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने स्पष्ट किया है कि जब्त वाहन का ग्लोबल सहकार से कोई संबंध नहीं है और अवैध रेत परिवहन पर नियम अनुसार गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग गलत प्रचार प्रसार कर खनिज विभाग और संविदाकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।













