
कच्ची सड़क से चल कर कलेक्टर पहुंचे पिड़रिया ग्राम
विद्युत संविदाकार को अप्रैल 2025 से नवंबर 2025 के लंबित कार्यों के विरुद्ध पेनल्टी लगाने के दिए निर्देश
सिंगरौली 20 नवंबर 2025 / कलेक्टर गौरव बैनल ने चितरंगी उपखंड के दुर्गम स्थल दोनों तरफ पहाड़ियों से घिरे आदिवासी बाहुल्य ग्राम पिड़रिया में कच्ची सड़कों से पहुंच कर सी.एस.आर मद से स्वीकृत राशि 45.56 करोड़ की विद्युतीकरण कार्य का अवलोकन किया। विदित हो कि कलेक्टर बैनल के संज्ञान में इस आशय की जानकारी प्राप्त हुए कि पिड़रिया ग्राम सहित चितरंगी क्षेत्रांतर्गत के अन्य मजरे टोलों में अधिकांशत आदिवासी समाज की बस्तियों में विद्युतीकरण के लिए यह प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया था। किंतु संविदाकर के द्वारा अभी तक कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। जिसके अवलोकन हेतु स्वयं कलेक्टर स्थल पर पहुंचे कर चल रहे कार्यों का अवलोकन किया । अवलोकन पश्चात प्रोजेक्ट की धीमी प्रगति पर नाराजगी ज़ाहिर की तथा विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए की अनुबंध के प्रावधान अनुसार कंपनी पर अप्रैल 2025 से नवंबर 2025 तक के लंबित कार्यों के विरुद्ध पेनल्टी लगाई जाए साथ ही नवीन समय सीमा मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण कराया जाए। वहीं विद्युत विभाग के फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिया कि चल रहे विद्युत कार्यों पर लगातार निगरानी रखें तथा एक सप्ताह के अंदर प्रगति प्रतिवेदन भी दिया जाना सुनिश्चित करें। और जो भी मजहरे टोले छूट गाएं हो उनका अलग से सर्वे कर एस्टीमेट तैयार करें । इस अवसर पर एसडीएम चितरंगी सौरभ मिश्रा, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, जनपद पंचायत के सीईओ मानसिंह सैयाम सहित विद्युत विभाग के अधिकारी उपेंद्र यादव, विशाल आनंद सिंह ,ओ पी द्विवेदी आदि उपस्थित रहे ।













