एक बगिया मॉ के नाम अभियान मे सिंगरौली प्रदेश में पहले पायदान पर
सिंगरौली 8 सितम्बर 2025/ स्व-सहायता सूमह की महिलाओं की आर्थिक उन्नति को लेकर प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत प्रदेश में एक बगिया मां के नाम परियोजना प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपनी निजी भूमि पर फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। इधर, बगिया विकसित करने को लेकर समूह की महिलाओं का उत्साह भी दिखाई दे रहा है। जिले में 300 के लक्ष्य के अनुरूप 565 अभियान संबंधित कार्यों को स्वीकृति दी जा चुकी है
कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के मार्गदर्शन में जिले में महिलाओं को स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसके अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पौधों की सुरक्षा से लेकर कटीले तार की फेंसिंग, पौधे खरीदने, खाद, गड्ढे खोदने के साथ ही सिंचाई के लिए 50 हजार लीटर का जल कुंड बनाने के लिए राशि भी उपलब्ध कराई जा रही है। फलोद्यान की बगिया विकसित करने में वर्तमान में सिंगरौली जिले ने प्रदेश स्तर से जारी रैकिंग में पहला स्थान प्राप्त करने की उपलंब्धि हासिल की है।