अटल समुदायिक भवन बिलौजी में जिला स्तरीय जन जाति गौरव दिवस समारोह का हुआ आयोजन
भगवान बिरसा मुण्डा के 150 वी जयंती पर पूरे गरिमा एव उत्साह के साथ आयोजित हुआ जन जाति गौरव दिवस समारोह

भगवान बिरसा मुण्डा के 150 वी जयंती पर पूरे गरिमा एव उत्साह के साथ आयोजित हुआ जन जाति गौरव दिवस समारोह
राज्य मंत्री सहित विधायक गणो के द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा के छाया चित्र पर किया गया माल्यपर्ण दीप प्रज्जवलन कर समारोह किया गया शुभारंभ
अटल समुदायिक भवन बिलौजी में जिला स्तरीय जन जाति गौरव दिवस समारोह का हुआ आयोजन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतिया देने वाले जन जाति वर्ग के छात्रो को प्रति समूह को 11-11 हजार रूपये दने की राज्यमंत्री एवं विधायक देवसर ने की घोषणा
सिंगरौली 15 नवम्बर 2025/ धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के 150 वी जयंती पर आयोजित जन जाति गौरव दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में मुख्य राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राधा सिंह के मुख्य अतिथ्य एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर लाल शाह जिला पंचायत सिंगरौली की उपाध्याक्ष अर्चन सिंह, नगर परिषद बरगवा की अध्यक्ष प्रमिला बर्मा, , गरिमामय उपस्थिति में अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में पूरी गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जन जाति गौरव दिवस समारोह का शुभारंभ राज्यमंत्री सहित विधायक गणो सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियो, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात बास से बनी टोपी एवं तुलसी का पौधा भेट कर जन जातिकार्य विभाग के अधिकारियों द्वारा राज्य मंत्री सहित उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।
समारोह में भगवान बिरसा मुण्डा अमर रहे के नारे के साथ अपने संबोधन की सुरूआत करते हुयें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि भागवन बिरसा में मुण्डा के जीवन चरित्र से हमे सीख लेनी चाहिए कि आभाव में भी अपने देश अपने माटी की रक्षा के लिए हमे किसी भी तरह के बिलदान से पीछे नही हटना चाहिए। उन्होने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा महान स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होने जनजातीय गौरव और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी। वह किसी सरकारी पद पर नहीं थे, बल्कि अपनी मातृभूमि और आदिवासी समुदाय के सम्मान के लिए लड़े वह एक स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया और अपनी मातृभूमि और जनजातीय समुदाय के स्वाभिमान की रक्षा की। राज्यमंत्री ने कहा कि मै हृदय से अपने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करती हू जिन्होने हमारे नायक भगवान बिरसा मुण्डा के जन्म जयंती को जन जाति गौरव दिवस के रूप में मनाने का निणर्य लिया
राज्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की आज पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। आज पूरा देश एक साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन के असली मालिक आदिवासी समाज है। यह हमारे पर्यावरण, संस्कृति की रक्षा करने वाला समाज है। आधुनिक युग में हम अपने संस्कृति संस्कार भूलने लगे हैं लेकिन आदिवासी समाज आज भी अपने संस्कृति और संस्कार को संजोए हुए है। उन्होंने कहा कि भारत में आदिवासी समाज सुदूर वनांचल क्षेत्र में निवास करता है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान, उन्नति और विकास के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश में स्थिति बदली है। मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरा देश देख रहा की बिरसा मुण्डा कौन है।
समारोह को सबोधित करते हुयें सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा न केवल देश के स्वतंत्रता संघर्ष के अग्रदूत थे, बल्कि सामाजिक जागरण और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक भी हैं। ने कहा कि हमारे जनजातीय भाइयों का सांस्कृतिक वैभव प्रदेश का गौरव है। ऐसी संस्कृति लगातार गौरव बढ़ाती रहें। जनजाति संस्कृति के इस बढ़ते गौरव में समुदाय का बड़ा योगदान रहा है। समारोह में देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने कहा कि आज दिन पूरे देश के लिए गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में समूचे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस कर रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने। कहा कि हमारी केन्द्र एवं राज्य सरकार ने हमेशा जनजाति समाज को सम्मान देने का काम किया है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा भी समाज के उत्थान के लिए कई कार्य किये जा रहे।
वहीं कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में रहने वाले प्रति एक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं एवं आदिवासी अंचलों से आए हुआ कलाकारों द्वारा कर्मा, शैला कलाओं एवं विभिन्न लोक नृत्य व गीतों की संस्कृति प्रस्तुति दी गई। राज्य मंत्री द्वारा कलाकारों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति समूह को संस्कृति प्रस्तुति हेतु 11- 11 हजार रूपये प्रति समूह के कलाकारो को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। विधायक देवसर ने भी विधायक निधि से कालाकारो को 11-11 हजार रूपये का ईनाम देने की घोषणा की। वहीं धरती आबा एवं जनमन योजना अंतर्गत वन अधिकार पत्रों सहित पीएम आवास के लाभार्थियों को आवास के चाभी का वितरण किया गया ।
सामारोह के दौरान स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागो द्वारा समारोह स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का राज्य मंत्री सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियो द्वारा अवलोकन किया गया। साथ ही जबलपुर में आयोजित मुख्य समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री मंगूभाई पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन को लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा एवं सुना गया। समारोह के दौरान वार्ड पार्षद संतोष शाह, सीमा जयसवाल, अनारकली, वरिष्ट समाजसेवी देवसरण सिंह,पूनम गुप्ता, प्रदीप शाह, एसडीएम सुरेश जाधव, अतिरिक्त मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत अरविंद डामोर, सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग मिथिलेश इवने, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, सहायक संचालक दीपेन्द्र सिंह छोनकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह सहित जिलाधिकारी एवं आम जन मानस उपस्थित रहे।













