खास खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ग्राम पंचायत अंतर्गत परिसंपत्तियों को पंचायत दर्पण पोर्टल पर मैप करने हेतु सचिव एवं जीआरएस को किया गया प्रशिक्षित

जनपद पंचायत देवसर, बैढ़न एवं चितरंगी के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को विगत दिवस ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदाय कराया गया। प्रशिक्षण दे रहे 

ग्राम पंचायत अंतर्गत परिसंपत्तियों को पंचायत दर्पण पोर्टल पर मैप करने हेतु सचिव एवं जीआरएस को किया गया प्रशिक्षित

सिंगरौली 6 नवंबर 2025/ ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं अन्य विभागों के विभिन्न योजना अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों जैसे पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी भवन, विद्यालय भवन, स्वास्थ्य केंद्र, चेक डैम, पीएससी, आदि को पंचायत दर्पण पोर्टल पर मैप करने संबंधी निर्देश अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 30 अक्टूबर 2025 को जारी किए गए हैं।

उक्त के तारतम्य में जिला पंचायत सिंगरौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जगदीश कुमार गोमे के कुशल मार्गदर्शन में जिला पंचायत सिंगरौली अंतर्गत जनपद पंचायत देवसर, बैढ़न एवं चितरंगी के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को विगत दिवस ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदाय कराया गया। प्रशिक्षण दे रहे  अवनीश कुमार पाठक, डीपीएम आरजीएसए ने सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन पोर्टल में परिसंपत्तियों को पंजीयन करने, उन्हें अप्रूव करने और मोबाइल ऐप के माध्यम से उन्हें जिओटैग करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिला एवं जनपद पंचायत पर उक्त कार्य को आगामी 5 दिवस में पूर्ण करने हेतु नोडल एवं सहायक नोडल नियुक्त करते हुए प्रतिदिन इसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button