शिवसेना में युवा नेतृत्व को बढ़ावा ऋषि शुक्ला बने जिला सचिव बृजेश दुबेदी को मिला मंडल प्रभार
शिवसेना जिला सचिव बने ऋषि शुक्ला

शिवसेना में युवा नेतृत्व को बढ़ावा ऋषि शुक्ला बने जिला सचिव बृजेश दुबेदी को मिला मंडल प्रभार
शिवसेना जिला सचिव बने ऋषि शुक्ला
प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने सौंपी जिम्मेदारी, बहरी मंडल का प्रभार बृजेश दुबेदी को — शिवसेना में बढ़ी युवा शक्ति की भागीदारी
शिवसेना प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नाहर सिंह गौड़ की सहमति से ऋषि शुक्ला को शिवसेना जिला सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।ऋषि शुक्ला, जो बहरी निवासी हैं और पूर्व में बजरंग दल पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रहे हैं,समाज में व्याप्त कुरीतियों व जनमानस की समस्याओं को देखते हुए शिवसेना का दामन थामा है इसी क्रम में बहरी मंडल की जिम्मेदारी बृजेश दुबेदी को दी गई है, जो पूर्व में नगर मंडल उपाध्यक्ष के दायित्व में रह चुके हैं।
इस नियुक्ति में मिंटू पांडे की अहम भूमिका रही।
इस अवसर पर प्रमुख सहमति संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, जिला सहसंयोजक संदीप चौहान, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, नगर सहसंयोजक आकाश परांडे, विधानसभा मीडिया प्रभारी साजन कुमार सहित समस्त पदाधिकारियों की सहमति के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई













