नव प्रवाह NGO ने CWSN छात्रावास में मनाया उत्सव
सामाजिक समरसता और संवेदनशीलता का संदेश

धनतेरस पर दिव्यांग बच्चों संग दीपावली मिलन
नव प्रवाह NGO ने CWSN छात्रावास में मनाया उत्सव
BY :– DD समाचार
सिंगरौली :-धनतेरस के पावन अवसर पर नव प्रवाह NGO के तत्वावधान में दिव्यांग CWSN छात्रावास में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, वार्ड पार्षद संतोष शाह, वरिष्ठ समाजसेवी बाबू नंदन, भाजपा किसान मोर्चा नेता वीरेंद्र पाठक, सुरेश गिरी, पत्रकार साथी अरविंद मिश्रा, संतोष द्विवेदी, विवेक कुमार त्रिपाठी, सुग्रीव वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दिव्यांग बच्चों संग दीपों की जगमगाहट
विधायक रामनिवास शाह सहित अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों के साथ दीप एवं फुलझड़ियां जलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
साथ ही बच्चों को मिष्ठान वितरण कर उनके साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं।
बच्चों की प्रतिभा ने बिखेरा रंग
दिव्यांग बच्चों ने भी अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गानों की धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के आत्मविश्वास और उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सामाजिक समरसता और संवेदनशीलता का संदेश
इस अवसर पर नव प्रवाह NGO के संचालक अमित द्विवेदी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर दिव्यांग बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भरना और समानता एवं आत्मनिर्भरता का संदेश देना है।
धनतेरस के इस शुभ पर्व पर नव प्रवाह NGO की यह पहल समाज में प्रेम, संवेदना और सहयोग की भावना को और प्रबल करती है उक्त अवसर हॉस्टल अधीक्षक विप्रधर, शिक्षक आरती मिश्र,नेत्रहीन शिक्षक हरिहर केवट संस्था के सदस्य राजेन्द्र सिंह गोड, आदित्य सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे













