पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जप्त
सीधी पुलिस का संकल्प : नशा मुक्त सीधी – सुरक्षित समाज, स्वस्थ भविष्य’

सीधी पुलिस का संकल्प : नशा मुक्त सीधी – सुरक्षित समाज, स्वस्थ भविष्य’
सीधी पुलिस की दो बड़ी सफलताएँ — नशे के कारोबार पर फिर पड़ा पुलिस का शिकंजा

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जप्त
पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट-कुसमी आशुतोष द्विवेदी के पर्यवेक्षण में, थाना रामपुर नैकिन एवं कुसमी के नेतृत्व में चौकी खड्डी तथा पौड़ी की पुलिस टीमों ने दो अलग-अलग प्रकरणों में अवैध नशीले पदार्थों के विक्रेताओं एवं तस्करों पर निर्णायक कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ एवं अन्य मसरूका जब्त किया है।
🔹 मामला क्रमांक 01 — महिला तस्कर से 300 शीशियाँ नशीली कफ सिरप बरामद
चौकी प्रभारी खड्डी सहायक उप निरीक्षक नीरज साकेत को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रकेला निवासी एक महिला अपने घर के सामने अवैध नशीली कफ सिरप की बिक्री कर रही है।
सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर छापामार कार्यवाही की।
पुलिस को देखकर आरोपिया सुनीता गौतम भागने का प्रयास करने लगी, जिसे महिला आरक्षक द्वारा पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपिया के कब्जे में रखी बोरी से *12 कार्टन (कुल 300 शीशियाँ) Eskuuf Syrup (Codeine Phosphate 100ml) बरामद हुईं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹63,360/ आँकी गई।
बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जप्त करते हुए आरोपिया सुनीता गौतम (पत्नी रमेश गौतम, निवासी रकेला) के विरुद्ध धारा 8, 21, 22, 29 NDPS एक्ट एवं धारा 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट, 1949 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
प्राथमिक पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि उक्त सिरप उसका लड़का लाकर देता था और पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए उससे बिक्री करवाई जाती थी। स्रोत एवं आपूर्ति श्रृंखला की खोज में पुलिस टीम सक्रिय है।
खड्डी पुलिस द्वारा अवैध नशा विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यह कार्यवाही की गई, ताकि क्षेत्र में यह स्पष्ट संदेश जाए कि नशे के कारोबारियों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।
कार्यवाही में योगदान:
निरी0 सुधांशु तिवारी (थाना प्रभारी रामपुर नैकिन), स.उ.नि. नीरज साकेत (चौकी प्रभारी खड्डी), म.प्र.0आर0 सरोज रावत, आर. रविंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, विवेक सिंह, म.आर. अंजली सिंह, सैनिक कृष्णकुमार पांडे, राजबहोर द्विवेदी एवं साइबर सेल सीधी के आर. प्रदीप मिश्रा का उल्लेखनीय योगदान रहा।
🔹 मामला क्रमांक 02 — पोड़ी पुलिस की तत्परता से गांजा तस्कर दबोचा
चौकी प्रभारी पौड़ी सहायक उप निरीक्षक डी.के. रावत को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नीली पल्सर मोटरसाइकिल से ग्राम ददरी रोड से ग्राम पौड़ी की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर तत्काल कार्रवाई के निर्देशों के तहत टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।कुछ देर बाद नीली टी-शर्ट व काली जींस पहने एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। रोकने के प्रयास पर वह भागने लगा, किंतु पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अहिवरण सिंह पिता बाबूलाल सिंह (उम्र 32 वर्ष, निवासी मिठोली, थाना जैतपुर, जिला शहडोल) बताया।
उसके कब्जे के बैग की तलाशी लेने पर *2 किलो 51 ग्राम गांजा* बरामद हुआ। साथ ही बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत ₹80,000) एवं ओप्पो मोबाइल (कीमत ₹7,000) भी जब्त किए गए।
बरामद मादक पदार्थ एवं मसरूका की *कुल कीमत ₹1,12,000/-* आँकी गई।
आरोपी के विरुद्ध धारा 8, 20 NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल सीधी भेजा गया।
आरोपी यह मादक पदार्थ कहाँ से लाया था, इसकी जांच जारी है, और उसके स्रोत पर भी शीघ्र वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्यवाही में योगदान:
स.उ.नि. डी.के. रावत, प्र.आर. वीरेंद्र रावत, आर. रौशन सिंह, उमेश द्विवेदी एवं अभिषेक मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी ने कहा —
“सीधी पुलिस ने विगत माह के दौरान अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। हमारा संकल्प है कि जिले को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जाए। इस प्रकार की सख्त कार्यवाहियाँ आगे भी जारी रहेंगी और नशा व्यापार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को कानून के कठघरे में लाया जाएगा।”













