सीएम राईज विद्यालय बरगवा में आयोजित हुआ खण्ड स्तरीय रोजगार मेला
खण्ड स्तरीय रोजगार मेले में 46 आवेदको का हुआ प्रारंभिक चयन

खण्ड स्तरीय रोजगार मेले में 46 आवेदको का हुआ प्रारंभिक चयन
सीएम राईज विद्यालय बरगवा में आयोजित हुआ खण्ड स्तरीय रोजगार मेला
सिंगरौली 29 सितम्बर 2025/मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार जिले के बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशन में आज विकासखण्ड स्तरीय “युवा संगम- रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला“ जिला प्रशासन, रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एव आई.टी.आई. सिंगरौली के संयुक्त रूप से सी.एम. राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगवां, सिंगरौली में आयोजित किया गया। रोजगार मेले विभिन्न कम्पनियों ने सहभागिता की। अत्यधिक संख्या में आवेदकों महिला एवं पुरुष ने उपस्थित होकर कम्पनियों में रोजगार हेतु आवेदन किये एवं काउंसिलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
खण्ड स्तरीय रोजगार मेले में उपस्थित 5 संस्थाएं कंपनियों द्वारा 46 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया जिसमें से 4 महिला आवेदक लाभांवित हुई। साथ ही 27 आवेदकों की कैरियर काउंसिलिंग की गई एवं उन्होंने अपने जिज्ञासु प्रश्नों के उत्तर विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त किये।इस अवसर पर जिला जिला रोजगार अधिकारी श्री एन. के. पटेल, नवीन कुशवाहा, महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार केंद्र प्राचार्य आर.के. शुक्ला सी.एम. राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगवा, महेंद्र कुमार वैश्य जन शिक्षक, चिकित्सा विभाग से बृजेश शाह मेडिकल ऑफिसर, सीएचओ सुमन कुशवाहा, छाया कुशवाहा उप स्वास्थ्य केंद्र बरगवां एवं अन्य अधिकारी , कर्मचारी सिंगरौली की उपस्थिति रहे।
हायर सेकंडरी













