DECISIONमध्य प्रदेशसिंगरौली

जनता से सीधा संवाद: देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम बोले – “आपकी समस्या, हमारा संकल्प”

50 लाख रुपए प्रति हेक्टर मिलेगा मुआवजा विधायक देवसर...

जनता से सीधा संवाद: देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम बोले – “आपकी समस्या, हमारा संकल्प”

50 लाख रुपए प्रति हेक्टर मिलेगा मुआवजा विधायक देवसर….

सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मेश्राम ने सोमवार को बंधा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों (बंधा, देवरी, पीड़रवा, तेंदुआ) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं कोल ब्लॉक से प्रभावित परिवारों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना।

ग्रामीणों ने विस्थापन, अधूरी संपत्तियों के मुद्दे और मुआवज़े से जुड़ी परेशानियों को विधायक के समक्ष रखा। ग्रामीणों का कहना था कि कोल ब्लॉक और खनन परियोजनाओं के कारण कई परिवार विस्थापन की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, वहीं कई किसानों की संपत्तियां अधिग्रहण में शामिल न होने से उन्हें उचित मुआवज़ा नहीं मिल पाया है।

इन समस्याओं पर विधायक मेश्राम ने आश्वासन देते हुए कहा कि – “आपकी समस्या का समाधान ही मेरी पहली प्राथमिकता है। जनता के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा और आपका हक किसी भी कीमत पर छीना नहीं जाएगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि विस्थापन एक्ट में जिन संपत्तियों को शामिल नहीं किया गया है, उन्हें शामिल कराने और प्रभावित परिवारों को संपूर्ण लाभ दिलाने के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

विधायक ने कहा कि देवसर की जनता की आवाज़ को किसी भी कीमत पर दबाया नहीं जाएगा, बल्कि और बुलंद किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जनता का आशीर्वाद और विश्वास ही उनकी ताक़त है और यही उन्हें हर चुनौती के सामने अडिग रहने की प्रेरणा देता है।

इस मौके पर बरगवां मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, लंघाडोल मंडल अध्यक्ष के.डी. वैश्य, एसडीएम, तहसीलदार, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जनता से सीधे संवाद की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा और विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद उन्हें अपनी समस्याएं खुलकर रखने का अवसर मिला है और अब उन्हें समाधान की उम्मीद है।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button