अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही, दो ट्रैक्टर जब्त
कार्रवाई से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप...

अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही, दो ट्रैक्टर जब्त..

सिंगरौली खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। यह कार्यवाही खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल एवं सहायक खनिज अधिकारी के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर दूर गनियारी रेलवे क्रॉसिंग के पास अवैध मिट्टी खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। मौके पर अवैध खनन में लिप्त दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया और उन्हें जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अवैध खनन रोकने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।













