भाजपा ने घोषित की बरगवां, सरई व निवास मंडल की कार्यकारिणी….
भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिले के बरगवां, सरई और निवास मंडलों की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।

भाजपा ने घोषित की बरगवां, सरई व निवास मंडल की कार्यकारिणी
सिंगरौली।
भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिले के बरगवां, सरई और निवास मंडलों की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह द्वारा अनुमोदित और प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद मंडल अध्यक्षों ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। लंबे समय से इन मंडलों की कार्यकारिणी का गठन प्रतीक्षित था।
बरगवां मंडल :- मंडल अध्यक्ष मकरध्वज प्रताप सिंह ने अनीता गुप्ता एवं विजय कुमार बैस को महामंत्री नियुक्त किया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रमाशंकर बैस, दीपक तिवारी, राम सिंह बैस, जगदीश साहू, मनोज कुमार बैस और ममता भुजवा को सौंपी गई है। अल्केंद्र गुर्जर, रानू प्रजापति, खगेन्द्र द्विवेदी, शीलाजी साकेत और फूलमती विश्वकर्मा मंत्री बने हैं, जबकि मनोज अग्रवाल कोषाध्यक्ष होंगे।
सरई मंडल :- अध्यक्ष रामधनी यादव ने अपनी कार्यकारिणी में गुलाब प्रसाद बैस, रामजी जायसवाल, कैलास गुप्ता, लाले प्रसाद बैस, दिनेश यादव एवं कमलेश गुप्ता को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रतिमा दुबे और शिवशंकर पनिका महामंत्री होंगे। मंत्री पद की जिम्मेदारी सुखपती सिंस, आरती जायसवाल, सुधा शाह, शिवशंकर कुशवाहा, अनीता शाह और प्रदीप बैस को दी गई है। कोषाध्यक्ष रामकली साकेत नियुक्त की गई हैं।
निवास मंडल:- अध्यक्ष इंदू शाह ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जीवधन साहू, शिवलोचन पांडेय, शिव कुमार जायसवाल, रामदास साहू और शांति साकेत को उपाध्यक्ष बनाया है। महामंत्री पद पर रामाधार विश्वकर्मा और कन्या कुमारी सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर अशोक जायसवाल, राज अग्रहरि, पार्वती प्रजापति, मंगलेश्वर यादव और दिलीप जायसवाल नियुक्त किए गए हैं, जबकि रमेश द्विवेदी कोषाध्यक्ष होंगे।
भाजपा के इस संगठनात्मक विस्तार से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि नई कार्यकारिणी के गठन से तीनों मंडलों में संगठनात्मक गतिविधियाँ और तेज़ी से आगे बढ़ेंगी।













