DECISIONखास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

निगम कार्यालय में आने वाले नागरिको की सुविधा को दृष्टिगत रखते हेल्प डेस्क बनाने का दिए निर्देश……..

नगर निगम आयुक्त ने किया निगम कार्यालय का निरीक्षण.........

नगर निगम आयुक्त ने किया निगम कार्यालय का निरीक्षण
निगम कार्यालय में आने वाले नागरिको की सुविधा को दृष्टिगत रखते हेल्प डेस्क बनाने का दिए निर्देश

सिंगरौली21 अगस्त 2025  नगर निगम आयुक्त  सविता प्रधान ने आज निगम के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे कार्यालय के सभी कक्षो में जाकर वहां रखे गये फाइलों, कागजातों को देखा। कार्यालय में साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया तथा बेहत साफ सफाई प्रबंधन करने के निर्देश दिए।

निगामायुक्त ने नगर निगम कार्यालय में आने आम नागरिको की सुविधाओ को दृष्टिगत रखते हुये निर्देश दिए कि नागरिको को एक ही जगह से समस्त जानकारी मिल सके इसके लिए हेल्पडेस्क स्थापित कराये। उनके बैठने के लिए पर्याप्त मात्रा कुर्सियो का प्रबंध भी करे ताकि कार्यालय में आने आम जन एक जगह आराम से बैठ सके। उन्होंने कार्यालय के कक्षो व शौचालय को साफ-सुथरा रखने की हिदायत दी तथा कार्यालय में आवश्यक कार्यों को लेकर आने वाले नागरिको के कार्यो को त्वरित गति से नष्पिदन करने के निर्देश अधिकारियो को दिये। निगमायुक्त के कार्यालय निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आरपी बैस, सहायक आयुक्त  रूपाली द्विवेदी, , सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय, प्रवीण गोस्वामी,उपयंत्री इन्द्रवेश यादव उपस्थित रहे।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button