खास खबरमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा एवं सुना गया

जिला स्तरीय कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने सिंगरौली जिले के 1 लाख 37 हजार 24 किसानो के खाते में आंतरित की 27 करोड़ 50 लाख 24 हजार की राशि

जिला स्तरीय कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा एवं सुना गया

सिंगरौली 02 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 20 किस्त का आतरण किया गया। प्रधानमंत्री ने देश के 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की राशि आंतरित की। वही प्रधानमंत्री के द्वारा सिंगरौली जिले के 1 लाख 37 हजार 512 किसानो के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 20 वी किस्त के तहत 27 करोड़ 50 लाख से अधिक राशि आंतरित किया गया।

सिंगरौली जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगम की महापौर  रानी अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री पी के सेनगुप्ता , नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेंय, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेंय, डिप्टी कलेक्टर माईकल तिर्की, देवेन्द्र द्ववेदी, सौरभ मिश्रा, तहसीलदार जानवी शुक्ला,अभिषेक यादव, सहायक संचालक मनोज सिंह, सहित किसान भाईयो के उपस्थिति में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को उपस्थित अतिथियों द्वारा देखा एवं सुना गया। इसके साथ ही जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का लाईव टेलीकास्ट किया गया।

नीरज कुमार

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button