DECISIONखास खबरब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली
मोबाइल यूनिट के माध्यम से ग्रामीण जनों को नि:शुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी
कलेक्टर ने अदानी फाउंडेशन की मेडिकल मोबाइल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कलेक्टर ने अदानी फाउंडेशन की मेडिकल मोबाइल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मोबाइल यूनिट के माध्यम से ग्रामीण जनों को नि:शुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी
सिंगरौली 29 अगस्त 2025 / कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने अदानी फाउंडेशन की हेल्थकेयर एट डोरस्टेप पहल अंतर्गत मेडिकल मोबाइल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। यह मेडिकल मोबाइल यूनिट सिंगरौली जिले के 21 ग्रामों में जाकर निशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करने के साथ साथ आम जनों को बेस्ट हेल्थ प्रैक्टिसेज के लिए भी प्रेरित करेगी । इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर माईकल तिर्की ,सीएमएचओ डॉ पुष्पराज कुमार ठाकुर,अदानी फाउंडेशन से सेस्टेशन हेड वि.बी. प्रकाश राव, हेड एचआर घनश्याम गर्ग आदि उपस्थिति रहे।