छात्रावासो में लापरवाही बरतने वाले अधीक्षको के विरूद्ध होगी अनुशासनत्मक कार्यवाही
सीएम हेल्प लाईन में कम प्रगति देने वाले चार अधिकारियों का सात दिवस का वेतन काटने का कलेक्टर ने दिया निर्देश

सीएम हेल्प लाईन में कम प्रगति देने वाले चार अधिकारियों का सात दिवस का वेतन काटने का कलेक्टर ने दिया निर्देश
छात्रावासो में लापरवाही बरतने वाले अधीक्षको के विरूद्ध होगी अनुशासनत्मक कार्यवाही
सिंगरौली 24 नवम्बर 2025/ सीएम हेल्प लाईन की माह अक्टूबर की लंबित शिकायतो की न्यूनतम प्रगति देने पर चार जिलाधिकारियों का सात दिवस का वेतन काटने का कलेक्टर गौरव बैनल निर्देश दिए है। साथ ही छात्रावासो की व्यवस्थाओ पर लापरवाही बरतने वाले अधीक्षको के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही कियें जाने के भी निर्देश संबंधित निरीक्षण दलो के अधिकारियो को दिया गया।
विदित हो कि कलेक्टर गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान सीएम हेल्प लाईन में दर्ज अक्टूबर माह कि शिकायतो एवं 50 दिवस एवं 100 दिवस की निराकरण की प्रगति समीक्षा विभागवार ली गई। समीक्षा के दौरान चार जिलाधिकारियों के द्वारा दोनो शिकायतों का न्यूनतम प्रगति दी गई जबकि पूर्व में कलेक्टर के द्वारा शिकायतों की प्रगति लाने हेतु संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी किया गया था। इसके बावजूद भी शिकायतो की प्रगति न्यूनतम रही जिसके कारण जिले की रैकिंग प्रभावित हुई।
इन अधिकारियो का काटा गया 7 दिवस का वेतनः- शिकायतो के निराकरण में लापरवाही बरतने पर जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग मिथिलेश कुमार इवने तथा प्राचार्य आईटीआई एन.के पटेल का सात दिवस का वेतन काटने का निर्देश कलेक्टर द्वारा दिया गया। वही छात्रावासो के निरीक्षण हेतु गठित जिलास्तरीय दल द्वारा छात्रावासो की जॉच कर व्यवस्थाओ के संबंध में प्रतिवेदन कलेक्टर के समंक्ष प्रस्तुत किया गया। प्राप्त प्रतिवेदन के जॉच उपरांत कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ऐसे छात्रावास जिनके मरम्मत हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किए गयें है उनका भौतिक सत्यापन किया जाकर प्रक्कलन तैयार किया जाना सुनिश्चित करे। साथ ही जिन छात्रावासो की व्यवस्थाओं में लापरवाही मिली है ऐसे छात्रावासो के अधीक्षको के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करे। जिन अधिकारियों की जॉच हेतु ड्यूटी लगाई गई थी उन्हे नियमित रूप से छात्रावासो का आगे भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रो की व्यवस्थाओ की जानकारी ली। तथा किसानो के धान कटाई प्रगति के साथ साथ कोदो कुटकी पंजीयन आदि की जानकारी प्राप्त करने के पश्चात निर्देश दिए कि सभी उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करे ताकि किसानो को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। कलेक्टर ने कहा कि मेरे द्वारा भी उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि खाद्य सुरंक्षा अधिकारी के माध्यम से नियमित रूप में बाजारो में बिकने वाली खाद्य सामंग्री विशेषकर दूध से निर्मित समंग्रियो की सैम्पलिंग जॉच हेतु प्रयोगशाला में भेजने की कार्यवाही करे। लिए जाने वाले सैम्पलो का वर्गीकरण कर जॉच हेतु मासिक लक्ष्य निर्धारित करे। यदि जॉच में किसी भी प्रकार की अनिमितता मिलती है तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करे।
कलेक्टर ने जिले में खाद की उपलंब्धता की जानकारी लेने के पश्चात संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में खाद बीज की कमी न होने पाये तथा पराली जलाने की शिकायत आने पर जॉच कर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने टीएल में प्राप्त शिकायतो के साथ साथ सीएम हेल्प लाईन तथा समाधान विंदु से संबंधित शिकायतों के निराकरण की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी प्राप्त शिकायतो आवश्यक रूप से अटैड कर संतुष्टि पूर्वक समय सीमा के भीतर निराकरण किया जाना सुनिश्चित करे। बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा,उपसंचालक उद्यानिकी एच.एल निमोरिया, उपसंचालक कृषि मनोज सिंह सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।













