
राष्ट्रीय अनुसूचित जन जाति आयोग के अध्यक्ष के अध्यक्षता वन प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित
वंचित पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार का लाभ प्रदान करेः- अंतर सिंह आर्य
सिंगरौली 8 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय अनुसूचित जन जाति आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के अध्यक्षता में वन प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक के प्रारंभ में वन मण्डल अधिकारी अखिल बंसल के द्वारा अध्यक्ष आर्य सहित आयोग के सदस्यों का स्वागत करते हुयें वन मण्डल की सामान्य जानकारियो से अवगत करा गया। उन्होने बताया कि संयुक्त वन प्रबंधन समितियो के अंतर्गत वन सुरक्षा समिति 67 ग्राम वन समिति 215 गठित की गई है। वही समिति सदस्यो एवं कार्यकारणी की जानकारी देते हुयें अगवत कराया कि ग्राम वन समिति वन सुरक्षा समितियों की सख्या 282 है जिसमें अनुसूचित जाति के महिला 19331 तथा पुरूष 21118 तथा अनुसूचित जन जाति के महिला 40344 पुरूष 44.89 अन्य पिछड़ा वर्ग के महिला 32531 पुरूष 35915 समान्य वर्ग के महिला 7676 पुरूष 9143 सदस्य है। वही वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्राप्त दावे एवं निराकरण अद्ययतन जानकारी के संबंध में अवगत कराते हुये बताया कि जिला में अनूसुचित जाति के व्यक्तिगत दावे 16219 प्राप्त हुयें जिसमें समितियों द्वारा सत्यापित दावे 16219 तथा ग्राम सभा एवं उपखण्ड स्तरीय समिति द्वारा भी 16219 संकल्प पारित कियें गये थे। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय समिति के द्वारा कुल दावो मे से 7666 दावे निरस्त हुये है एवं 8553 प्रकरणो को स्वीकृती प्रदान की गई है जिसमे 84660 का हक प्रदान कर दिया गया है। एवं 93 दावे पीडीए सर्वे न होने के कारण वितरण हेतु लंबित है जिसकी कार्रवाही जारी है।
जानकारी प्राप्त करने पश्चात आयोग के अध्यक्ष श्री आर्य ने निर्देश दिए कि जो भी स्वीकृती हेतु दावे लंबित रह गये है जिन्हे निरस्त किया गया है उन पर पुनः विचार कर पात्र हितग्राहियो को लाभ प्रदान करे। इसी तरह से वन मण्डल अधिकारी के द्वारा जिला यूनियन सिंगरौली अंतर्गत कुल 75 प्राथमिक वनोपज समितिया तथा 874 तेदूपंत्ता फड़ संचालन की जानकारी से अवगत कराते हुयें बताया कि तेदूपत्ता सग्रहण सीजन वर्ष 2025 अंतर्गत लक्ष्य 173620 था सग्रहण 169497.245 हुआ है जिसकी भुगतान राशि 677988980 का भुगतान किया गया है। वही तेदूपत्ता लाभाश से कराये जाने वाले विकास कार्य वित्तिय वर्ष 2025-26 में 15 कार्य स्वीकृत हुये थे जिसमे व्यय राशि 44.63 लाख की गई कार्य पूर्ण कर लिए गये है। वही बाह् स्थली संरक्षण अंतर्गत वित्तिय वर्ष 2024-25 में 11 कार्य स्वीकृत हुये थे जिसमें 423.86 राशि व्यय की गई है तथा वृक्षारोपण के कार्य पूर्ण करा लिए गए है। तथा वित्तिय वर्ष में 11 कार्य स्वीकृत हुये है जिसमें 125.43 राशि का व्यय हुआ है तथा वृक्षारोपण के समस्त कार्य पूर्ण कर लिए गए है। इसके अलावा भी वन विभाग के द्वारा जो भी अनुसूचित जन जाति से संबंधित विकास के कार्य है उन्हे भी किया जा रहा है। बैठक में आए हुये विभिन्न समितियों के अध्यक्षो एवं सदस्यो से भी आयोग के अध्यक्ष द्वारा जानकारी प्राप्त की गई। जिसमें सड़क विद्युत एवं पेयजल की मांग की गई। जिसके संबंध में अध्यक्ष श्री आर्य के द्वारा आश्वासन दिया गया कि इसे भी पूर्ण किया जायेगा। बैठक के दौरान एसडीओ नरेन्द्र त्रिपाठी सहित वन समितियो के सदस्य गण उपस्थित रहे।













