बरगवां में भगवती कल्याण संगठन द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन
इस दिव्य महाआरती में जिले एवं, तहसील पदाधिकारी, क्षेत्रीय टीम प्रमुख और अन्य पदाधिकारियों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

बरगवां में भगवती कल्याण संगठन द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन
बरगवां (सिंगरौली)। माता शक्ति जगत जननी जगदंबा एवं परम पूज्य सतगुरु भगवान की कृपा से प्रतिमाह की भांति इस माह भी द्वितीय रविवार को बरगवां तहसील स्थित मंगल भवन में दिव्य महाआरती का आयोजन भगवती कल्याण संगठन के अध्यक्ष शिवाकांत अग्रहरि, पार्टी अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला प्रभारी प्रेम सागर गुप्ता, तथा संगठन जिला उपाध्यक्ष रामदास वर्मा जी के मौजूदगी में सम्पन्न कराया गया ।
इस दिव्य महाआरती में जिले एवं, तहसील पदाधिकारी, क्षेत्रीय टीम प्रमुख और अन्य पदाधिकारियों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
देवसर तहसील अध्यक्ष डॉ. विशेश्वर प्रजापति ने सतगुरु की नित्य साधना और आरती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “नशा और मांस का त्याग कर चरित्रवान जीवन जीते हुए मां की दिव्य आरती करने से भक्तों को संपूर्ण फल की प्राप्ति होती है।”
इस दौरान भगवती मानव कल्याण संगठन जिला अध्यक्ष शिवाकांत अग्रहरि ने कहा कि अब समय आ गया है जब सत्य की स्थापना और समागम होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर संगठनात्मक कार्य करने का आह्वान किया।
, जिला प्रभारी प्रेम सागर गुप्ता
ने दोनों जिला अध्यक्षों राजेश गुप्ता ,और शिवाकांत अग्रहरि के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
पार्टी जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि “कार्यकर्ताओं की एकजुटता और परिश्रम का ही परिणाम है कि सिंगरौली जिला एक स्वर्णिम इतिहास लिखने की ओर अग्रसर है। आने वाले 50–100 वर्षों में जब इतिहास लिखा जाएगा, तब आने वाली पीढ़ियां गर्व से कहेंगी कि युग परिवर्तन के समय हमारे पूर्वजों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।”
महाआरती के इस आयोजन ने भक्तिमय वातावरण में पूरे क्षेत्र को माता की भक्ति और संगठन की एकजुटता से ओत-प्रोत कर दिया।













