सिंगरौली
सिंगरौली जिले में इलाज के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूलने वाला सिंगरौली हॉस्पिटल अब बुनियादी सुविधाएं तक देने में नाकाम साबित हो रहा है।

ब्रेकिंग न्यूज
लोकेशन सिंगरौली मध्य प्रदेश ताज़ा मामला सिंगरौली हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का है, जहां परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि दो दिन भर्ती रहने के बाद मरीज की अचानक मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने मृतक का सम्मानजनक ढंग से अंतिम प्रबंधन करने के बजाय डेड बॉडी को कचरा संग्रह स्थल के पास रख दिया जब की अस्पताल में मॉर्चुरी की सुविधा न होने से परिजनों और आम लोगों में भारी नाराज़गी है।
लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही और अमानवीय व्यवहार ने अस्पताल प्रबंधन की असली तस्वीर उजागर कर दी है।













