दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के दूसरे चरण के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रशिक्षण किया गया आयोजित
अभियान का मुख्य उद्दे प्रदेश के किसानों की पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से

दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के दूसरे चरण के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रशिक्षण किया गया आयोजित
सिंगरौली 28 नवम्बर 2025/ दुग्ध समृध्दि सम्पर्क अभियान के द्वितीय चरण, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय प्रशिक्षण जिले के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों, गौसेवक एवं मैत्री कार्यकर्ताओं को प्रभारी पशु प्रजनन कार्य क्रम अधिकारी एवं प्रदेश स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर के द्वारा दुग्ध उत्पादन प्रदेश में दुगुना करने हेतु नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य, एवं अच्छा पशु पोषण के वैज्ञानिक तरीके की जानकारी दिया गया ।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र देवरा जिला सिंगरौली में दिया गया।
अभियान का मुख्य उद्दे प्रदेश के किसानों की पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से प्रदेश में 2 अक्टूबर से “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” प्रारंभ किया जायेगा। अभियान के अंतर्गत गाँव-गाँव पशुपालकों से व्यक्तिश: सम्पर्क किया जायेगा और उन्हें पशुओं में नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में जागरूक किये जाने के साथ आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। अभियान 3 चरणों में चलाया जायेगा













