भाजपा मंडल बरगवां द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया
इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किया गया।
भाजपा मंडल बरगवां द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया

सिंगरौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मंडल बरगवां द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में विशेष सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। जिसमें नगर परिषद बरगवां के मंडल अध्यक्ष मकरध्वज उर्फ मंगल सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र की साफ–सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किया गया। वहीं, श्रृंगी ऋषि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को भी फलों का वितरण कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा कार्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।
इसके अलावा स्थानीय हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर देश और समाज की खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन पर सेवा कार्य करना ही सबसे बड़ी और सच्ची शुभकामना है।













