ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने बरगवां मंडल में आयोजित सेवा पखवाड़ा 2025 के मंडल बैठक एवं कार्यशाला का शुभारंभ किया।

“सेवा ही संगठन, समर्पण ही संकल्प”

“सेवा ही संगठन, समर्पण ही संकल्प”

सिंगरौलीदेवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने बरगवां मंडल में आयोजित सेवा पखवाड़ा 2025 के मंडल बैठक एवं कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सदैव सेवा और समर्पण की भावना से समाज व राष्ट्रहित में कार्य करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा और सहयोग पहुँचाना है। विधायक मेश्राम ने बताया कि पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, जरूरतमंदों की मदद व जनजागरूकता कार्यक्रम जैसे कई आयोजन होंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पार्टी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़कर सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, जिला मंत्री ध्रुव सिंह, नगर परिषद बरगवां की अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष मकरध्वज सिंह , जनपद सदस्य, सरई मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि भाजपा केवल राजनीति नहीं बल्कि सेवा और संगठन के मूल्यों पर आधारित परिवार है, जो समाज के अंतिम पंक्ति तक विकास व सुविधा पहुँचाने के लिए समर्पित है।
अपने उद्बोधन में विधायक मेश्राम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ इस सेवा पखवाड़े को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि सेवा भावना से किए गए कार्य ही संगठन को मजबूत करते हैं और यही भाजपा की असली पहचान है।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button