सिंगरौली जियावान थाना बना अवैध कारोबारीयों का पनाहगार संरक्षण देते थाना प्रभारी….
इन दिनों जियावन थाना और थाना प्रभारी दोनों ही सुर्खियों में बने हुए हैं

इन दिनों जियावन थाना और थाना प्रभारी दोनों ही सुर्खियों में बने हुए हैं जहां एक और प्रदेश के मुखिया लगातार अवैध नशे के विरुद्ध सख्त निर्देश पारित करते हैं तो वहीं दूसरी ओर जिले में बैठे जिम्मेदार अधिकारी उन्हें नियमों को ठेका दिखाने का कार्य कर रहे हैं अगर देखा जाए तो अवैध कारोबारी के लिए जियावन सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि क्षेत्र की जमीनी हकीकत इस ओर साफ इशारा कर रही है। स्थिति ऐसी हो चुकी है कि आज हर गली-मोहल्ले में खुलेआम शराब, गांजा, कोरेक्स, हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है। और टी.आई की इस उपेक्षा और निष्क्रियता का खामियाज़ा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है और नशे के सौदागर बेखौफ होकर अपने नेटवर्क को लगातार फैलाते जा रहे हैं।
नशा मुक्ति अभियान बना महज दिखावा…
जिस तरह से जीवन थाना क्षेत्र में लगातार अवैध नशे के कारोबार पनपते जा रहे हैं और थाना प्रभारी इन पर कार्यवाही करने से बचते नजर आ रहे हैं इससे यह साफ जाहिर होता है कि आज यह चलाया गया नशा मुक्ति अभियान महज एक दिखावा बनकर रह गया है













