खास खबरभोपालमध्य प्रदेशसिंगरौली

सीईओ ने किया निर्माण कार्यों की समीक्षा समय निर्माण कार्यो के पूर्ण करने के दिए निर्देश

सीईओ जिला पंचायत ने एक बगिया मां के नाम परियोजना का किया निरीक्षण 

सीईओ जिला पंचायत ने एक बगिया मां के नाम परियोजना का किया निरीक्षण 

सीईओ ने किया निर्माण कार्यों की समीक्षा समय निर्माण कार्यो के पूर्ण करने के दिए निर्देश

सिंगरौली 6 नवम्बर 2025/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली  जगदीश कुमार गोमे एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अरविंद डामोर ने आज विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायतों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की तथा सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीईओ ने “एक बगिया मां के नाम” परियोजना का भी स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और आजीविका संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल है।कृषि विभाग के अमले को निर्देश दिए गए कि जहां-जहां “एक बगिया मां के नाम” के तहत पौधारोपण किया जा रहा है, वहां हितग्राहियों की मिट्टी का परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए ताकि पौधों की वृद्धि और संरक्षण सुनिश्चित हो सके।उन्होने पंचायत एवं विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया और कहा कि प्रत्येक स्तर पर निगरानी एवं निरीक्षण नियमित रूप से किया जाए।भ्रमण के दौरान एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उपयंत्री, सहायक यंत्री, एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (राजीविका) की टीम भी मौजूद रही।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button