
Singrauli News: 68 लाख की कीमत के 288 गुम मोबाइल फोन आवेदकों को किए गए सुपुर्द
गुम मोबाइल मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पंजाब जैसे अन्य राज्यों से बरामद
Singrauli News: पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत चौहान के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पीएस परस्ते के नेतृत्व में सायबर सेल सिंगरौली एवं थाना/चौकी टीमों द्वारा विगत 04 माह में कुल 288 गुम मोबाइल फोन की सफल रिकवरी कराई गई है, जिसमें से 156 गुम मोबाईल थाना से वितरित किये जा चुके है। शेष 132 मोबाईल आवेदको को आज पुलिस अधीक्षक द्वारा वितरित किये गये। वर्ष 2025 में अब तक कुल 616 गुम मोबाइल आवेदकों को उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए जा चुके हैं।
सिंगरौली पुलिस द्वारा CEIR PORTAL के माध्यम से गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए वर्ष 2025 की शिकायतों का सफल निराकरण किया गया है। जिन गुम मोबाइलो का उपयोग सिंगरौली सहित देश के विभिन्न राज्यों में किया जा रहा था, उन्हें सायबर सेल एवं थाना/चौकी की टीमों द्वारा तकनीकी ट्रेसिंग से बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोनों में वन प्लस, सेमसंग, रेडमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी, नार्जो, टेक्नो, मोटोरोला, पोको, हॉनर, नथिंग, इनफिक्स, आइटेल जैसी नामी कंपनियों के मंहगे स्मार्टफोन शामिल हैं।
कुल बरामदगी का विवरण इस प्रकार है —
विवो 93, ओप्पो 64, रियलमी 40, रेडमी 25, वन प्लस 15, सैमसंग 11, इनफिक्स 11, आइटेल 06, मोटोरोला 07, नार्जो 05, टेक्नो 04, पोको 03, हॉनर 02, नथिंग 02 के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
CEIR PORTAL का परिचय एवं लाभ –
दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक घर बैठे ही अपने गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
शिकायत प्रक्रिया (Process of Complaint):गूगल ब्राउज़र पर cier.gov.in सर्च करें।Block Stolen/Lost Mobile विकल्प का चयन करें। आवश्यक विवरण भरें (Fill Complete Form)।मोबाइल की बिल/थाना शिकायत की प्रति तथा पहचान पत्र की फोटो अपलोड करें।
गुम मोबाइल में उपयोग की जा रही सिम को बंद कर, नई सिम लेकर उसका नंबर फॉर्म में दर्ज करें।
ओटीपी प्राप्त कर उसे वेरिफाई करें।
सेव कर शिकायत संख्या प्राप्त करें (Save)
सिंगरौली पुलिस की अपील-
“सिंगरौली पुलिस आमजन से अपील करती है कि ‘CEIR PORTAL’ का अधिकतम उपयोग करें। इससे न केवल आपका कीमती समय बचेगा, बल्कि आपकी शिकायतों का शीघ्र निराकरण कर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही संभव हो सकेगी। “सिंगरौली पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प”
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक पवन कुमार सिंह, आर. वीरन सिंह, आर. प्रशान्त केशरी आर. राहुल कुशरो, आर. नंद किशोर रुहैला, आर. अरुण वास्कले आर. अजय कुशवाहा थाना बैढन आर. योगेश विश्वकर्मा थाना सरई, आर. अरुणेन्द्र मिश्रा थाना बरगवॉ, आर. सुरेश परस्ते थाना मोरवा, आर. वेदप्रकाश शुक्ला थाना नवानगर, आर. मुकेश पाण्डेय थाना चितरंगी, आर. अशोक कुशवाहा थाना विन्ध्यनगर, आर.खुम सिंह थाना जियावन, आर. राजकुमार थाना माडा, का सराहनीय कार्य रहा।













