जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गठित दल ने की विभिन्न मेडिकल स्टोरों की जांच

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गठित दल ने की विभिन्न मेडिकल स्टोरों की जांच
सिंगरौली 7 नवंबर2025/सह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सिंगरौली के आदेश दिनांक 1 नवंबर 2025 के परिपालन में गठित जांच दल द्वारा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत मेडिकल स्टोर्स में रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की उपस्थिति सुनिश्चित करने, संधारित दवाइयां के क्रय- विक्रय के रिकॉर्ड,NRX दवाइयां, शेड्यूल H1 ड्रग्स प्रिस्क्रिप्शन रजिस्टर एवं अन्य संबंधित जांच करने हेतु जयंत स्थित दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया l
जांच दल द्वारा मौके पर साई कृपा मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के संचालित मिलने पर, मेडिकल स्टोर में उपस्थित व्यक्ति को निर्देशित किया गया कि केवल रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही दवाइयां का क्रय-विक्रय, संधारण,वितरण किया जाएl साथ ही निरीक्षण रिपोर्ट बनाकर अग्रिम कार्रवाई हेतु लाइसेंस अथॉरिटी, रीवा प्रेषित की गई है l
इसके अलावा जांच दल द्वारा अन्य मेडिकल स्टोर जिनमे अमृत फार्मेसी, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, अनु मेडिकल स्टोर,ओम मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के दौरान इन मेडिकल स्टोरों में फार्मासिस्ट उपस्थित मिले। तथा कई मेडिकल स्टोर बंद मिले l इस दौरान जांच दल के सदस्य बिहारी लाल अहिरवार, औषधि निरीक्षक, राजेश पड़वार, फार्मासिस्ट, जिला अस्पताल,श्रवण पटेल, लिपिक, जिला अस्पताल सिंगरौली उपस्थित रहे।













