DECISIONखास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

21 मवेशी कुशवई गौशाला भेजे गए, नगर निगम की सख्त अपील — “पालतू पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें”

नगर निगम क्षेत्र में मवेशी पकड़ने की कार्यवाही हुई तेज़

नगर निगम क्षेत्र में मवेशी पकड़ने की कार्यवाही हुई तेज़

21 मवेशी कुशवई गौशाला भेजे गए, नगर निगम की सख्त अपील — “पालतू पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें”

सिंगरौली 5 अक्टूबर 2025 / नगर निगम आयुक्त  सविता प्रधान के मार्गदर्शन में एवं सहायक आयुक्त  रूपाली द्विवेदी के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में आवारा मवेशियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने, यातायात को सुचारू करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान ग्रामीण जोन से 11 मवेशी और बैढन जोन से 10 आवारा मवेशी पशु वाहन में पकड़कर कुशवई गौशाला भेजे गए। सभी मवेशियों को सुरक्षित रूप से गौशाला पहुंचाया गया, जिससे मुख्य मार्गों पर आवागमन सुचारू हुआ।

सहायक आयुक्त एवं स्वच्छता नोडल  द्विवेदी ने बताया कि यह अभियान निरंतर रूप से जारी रहेगा और नगर क्षेत्र में पाए जाने वाले मवेशियों को नियमित रूप से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क पर छोड़े गए मवेशी न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं, बल्कि नागरिकों और स्वयं गायों के लिए भी खतरा बनते हैं। सड़क पर घूमते मवेशी कई बार दुर्घटनाओं का कारण बन जाते हैं, जिनमें कई गायें घायल होकर दम तोड़ देती हैं। यह स्थिति अत्यंत पीड़ादायक है और इसके रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें, अन्यथा जुर्माने एवं विधिक कार्यवाही की जाएगी।

इस कार्रवाई में संबंधित स्वच्छता निरीक्षक, सफाई दरोगा एवं स्वच्छता टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई। नगर निगम का यह अभियान शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक निरंतर प्रयास है।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button