मिशन अभिमन्यु के तहत संदीपनी सी एम राइज स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद और नशा जैसी बुराइयों से दूर रहने का संकल्प दिलाया।
मिशन अभिमन्यु के तहत संदीपनी सी एम राइज स्कूल बरगवां में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन….

सिंगरौली। जिले में मिशन अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत आज दिन बुधवार को संदीपनी सी.एम. राइस स्कूल बरगवां में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी समीर वाशरी ने अपनी समस्त टीम के साथ स्कूल में पहुंच कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, सतर्कता और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
थाना प्रभारी ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियाँ जीवन में बड़ी घटनाओं से बचाती हैं। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी, वहीं सभी विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा के महत्व और बुरी संगत से दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने न केवल ध्यानपूर्वक बातें सुनीं बल्कि जिज्ञासापूर्वक प्रश्न भी पूछे, जिनका थाना प्रभारी ने सहज और प्रेरक उत्तर दिया। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा बच्चों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।
समाज सुधार की दिशा में आगे बढ़ते हुए थाना प्रभारी ने सभी को भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद और नशा जैसी बुराइयों से दूर रहने का संकल्प दिलाया।
ज्ञात हो कि मिशन अभिमन्यु अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों और किशोरों को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाना है।













