DECISIONखास खबरसिंगरौली

कलेक्टर की अध्यक्षता में नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

कलेक्टर की अध्यक्षता में नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

सिंगरौली 23 सितम्बर 2025/ कलेक्टर  चन्द्र शेखर शुक्ला के अध्यक्षता एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक  राम निवास शाह, देवसर विधानसभा  राजेन्द्र मेश्राम के उपस्थिति में कलेक्टर चेम्बर में नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक के दौरान नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार शर्मा द्वारा एजेडा विंदुओ को समिति के सदस्यो के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि वर्तमान नवोदय विद्यालय अस्थाई रूप से आईटीआई कैम्पस परिसर पचौर में संचालित है जिसे आने वाले सत्र में स्थाई रूप से ग्राम रम्पा में हस्तातरित किया जायेगा। उन्होने बताया कि अस्थाई परिसर में बिजली पानी की उचित व्यवस्था की जाये ताकि बच्चो को पढ़ने तथा आवागम ने समस्या न हो साथ ही विद्यालय परिसर में मौसमी बिमारियो एवं मच्छरो से बचाव हेतु दवा का छिड़काव कराने का अग्रह किया गया।

जिस पर कलेक्टर द्वारा निर्देश दिया गया कि रम्पा नवोदय विद्यालय के संचालन के पूर्व वहा पर सभी मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिया गया कि विद्यालय परिसर में किटनाशक दवाओ का छिड़काव कराये तथा स्वास्थ्य कैम्प आयोजित कर छात्रो की स्वास्थ्य जॉच कराया जाना सुनिश्चित करे।उन्होने पेयजल का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। वही प्राचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 11वीं की लेटर एंट्री की प्रवेश परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 से 7 अक्टूबर 2025 कर दिया गया है। बैठक के दौरान त्रिलोकी प्रसाद सोनी, पुष्पेश पाठक ,मनोज कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह, श्रीमती टिंकू सिंह, सुश्री सारिका द्विवेदी ,शिवनाथ विश्वकर्मा , राम उपाध्याय श्रीमती प्रगति मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button