DECISIONएक्सक्लूसिवखास खबर

एनसीएल-यूपीनेडा समझौते से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा उजाला और विकास

खड़िया क्षेत्र के गाँवों में सौर स्ट्रीट लाइटें और हाई मास्ट लाइटें होगी स्थापित

खड़िया क्षेत्र के गाँवों में सौर स्ट्रीट लाइटें और हाई मास्ट लाइटें होगी स्थापित

एनसीएल-यूपीनेडा समझौते से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा उजाला और विकास

सिंगरौली/सोनभद्र। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) और उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूपीनेडा) ने आज स्वच्छ और सतत ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत खड़िया खदान क्षेत्र के गाँवों में सौर स्ट्रीट लाइटें और हाई मास्ट लाइटें स्थापित की जाएंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में उजाला और सुरक्षा दोनों बढ़ेंगे।

इस अवसर पर एनसीएल के महाप्रबंधक (सीएसआर) राजीव रंजन और जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी सुश्री जागृति अवस्थी, आईएएस की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में डीसी मनरेगा सोनभद्र अमरेंद्र कुमार और एनसीएल के सामुदायिक विकास अधिकारी राजाराम यादव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

यह परियोजना भारत सरकार की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और कार्बन उत्सर्जन में कमी की नीति के अनुरूप एक सशक्त कदम है। एनसीएल अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत इस योजना को वित्तीय सहयोग प्रदान करेगा, वहीं यूपीनेडा तकनीकी विशेषज्ञता, कार्यान्वयन और निगरानी की जिम्मेदारी संभालेगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से न केवल गाँवों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी, बल्कि इससे बिजली की खपत में कमी और पर्यावरणीय स्थिरता को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। एनसीएल और यूपीनेडा की यह साझेदारी सौर अवसंरचना के विस्तार और हरित ऊर्जा के प्रसार में एक नया अध्याय जोड़ते हुए “ऊर्जा संपन्न और पर्यावरण संतुलित भारत” के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Author

  • 'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

DD NEWS

'देश दस्तक समाचार' एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है। यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है। देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button