सन्दिपनी मॉडल स्कूल, चितरंगी में छात्रों निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

सन्दिपनी मॉडल स्कूल, चितरंगी में छात्रों निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
सिंगरौली 10 अगस्त 2025/ कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जनसामान्य को विगत वर्षों की तरह उत्साह और देशभक्ति के साथ स्वाधीनता दिवस मनाये जाने हेतु हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छताः स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान आरंभ किया गया है। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है।हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान से नागरिकों को न केवल अपने घरों को स्वच्छ रखने की प्रेरणा दी जा रही बल्कि उन्हें राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति गर्व की भावना से भी जोड़ा है। रैलियों और प्रदर्शनियों ने लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया है। इस अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही, लोगों को अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का अद्भुत संगम है।
इसी क्रम में आज सान्दिपनी मॉडल स्कूल, चितरंगी के छात्र-छात्राओं ने गर्व और जोश से भरी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा एकता, सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक बनी। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय के उपाचार्य पद्माकर मिश्रा जी ने छात्रों को नेतृत्व के मूल्यों और जिम्मेदारियों पर मार्गदर्शन दिया, जिससे युवाओं में राष्ट्र सेवा का उत्साह बढ़ा। यात्रा का सशक्त और सुचारू संचालन सत्यकाम तिवारी जी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जिन्होंने इस आयोजन को अनुशासन और समर्पण से सफल बनाया।इस यात्रा के दौरान प्राचार्य अशोक सिंह जी का प्रेरणादायक संदेश भी शामिल था, जिसमें उन्होंने तिरंगे की महत्ता और देश के प्रति हमारी कर्तव्यबोध की गहराई को उजागर किया।यह तिरंगा यात्रा न केवल एक उत्सव थी, बल्कि यह हमारे देश के प्रति अपार सम्मान और निष्ठा का जीवंत प्रमाण बनी।













