Singrauli News – सिंगरौली में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
सी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा जांच अभियान चलाया गया

By सोनू विश्वकर्मा
सिंगरौली जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी और जांच कर रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ग्राम भलियाटोला, तहसील सरई क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना वैध अभिवहन पास के रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। जब्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से फॉरेस्ट चौकी सुलियारी में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग के अनुसार, संबंधित वाहन के खिलाफ खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।













